Homeअध्यात्मसामाजिक

सेवा परिवार ट्रस्ट द्वारा “श्याम 2026” के अंतर्गत 4वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। राजनगर एक्सटेंशन में सेवा परिवार ट्रस्ट द्वारा “श्याम 2026” के अंतर्गत 4वें वार्षिक उत्सव का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष राहुल गर्ग ने की।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन स्थल पर भक्ति का अनुपम वातावरण देखने को मिला, जहाँ सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सेवा एवं समर्पण की मिसाल प्रस्तुत की।

भगवान के दिव्य श्रृंगार की सेवा ओम स्वीट्स, राजनगर एक्सटेंशन द्वारा समर्पित भाव से की गई, जिसने पूरे आयोजन को आकर्षण का केंद्र बना दिया। श्रृंगार सेवा में सोनिया शर्मा, चंदर हन नेगी एवं बिंदर सिंह का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सेवाओं ने कार्यक्रम की भव्यता को और अधिक बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने भाग लेकर समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की।
यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा भाव का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button