Homeग्रेटर नोएडासम्मानसामाजिक

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन को राजस्थान में डॉ. आंबेडकर कीर्ति सम्मान

ग्रेटर नोएडा,(आनन्द धारा)। अखिल भारतीय कबीर मठ, बड़ी खाटू, नागौर राजस्थान ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन को भारत रत्न ‘डॉ. आंबेडकर कीर्ति सम्मान’ से नवाजा है। यह अवार्ड उन्हें विकसित भारत एवं सामाजिक चेतना के लिए साहित्य एवं पत्रकारिता के माध्यम से विशिष्ट योगदान देने के लिए प्रदान किया गया है। डॉ. बच्चन के अलावा इस अवसर पर देश की 100 और प्रतिभाओं को शिक्षा, समाजसेवा, साहित्य, पत्रकारिता आदि क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए ‘डॉ. आंबेडकर कीर्ति अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है।
नागौर स्थित रोहिणी में अखिल भारतीय कबीर मठ द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक हरेन्द्र मिर्धा और विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार की पूर्व मंत्री डॉ. मंजू मेघवाल रहे। जबकि पद्मश्री हिम्मताराम भांभू, सद्गुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान के प्रमुख अध्यक्ष महंत (डॉ.) नानक दास महाराज, डॉ. परीन सोमानी, हनुमान राम बांगड़ा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। सर्वप्रथम डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा अनावरण सेवा समिति रोहिणी की ओर से डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति का अनावरण किया गया। उसके बाद संस्थान की तरफ से सभी 101 प्रतिभाओं को डॉ. आंबेडकर कीर्ति सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न, संविधान की प्रति एवं शॉल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन करीब 38 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए उन्हें ‘भारत गौरव’ अवार्ड प्राप्त है। समाचार पत्र-पत्रिकाओं में उनकी बाल साहित्य एवं हिंदी साहित्य से जुड़ी कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। पिछले आठ साल से वे समाजसेवा भी कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, नारी सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण, लेखन, पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए देश की कई सामाजिक संस्थाएं एवं प्रतिष्ठित संस्थान जितेन्द्र बच्चन को इससे पहले भी कई अवार्ड प्रदान कर चुके हैं। उन्होंने सभी के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button