
नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। सार्थक एक नई सोच संस्था के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल महामहिम कविंदर गुप्ता जी के साथ उनके आवास पर विशेष भेंट करते हुए संस्था के द्वारा किये जा रहे कार्यों के विषय में विस्तार से बताया गया। संस्था के सभी सामाजिक कार्यों की राज्यपाल महोदय ने सराहनीय बताते हुए अपने भी कुछ सुझाव दिए साथ ही उन्होंने संस्था के सार्थक पाठशाला अभियांन को बहुत ही महत्वपूर्ण बताते हुए इस पर लगातार कार्य करने की बात कही। बच्चों में बढ़ते नशे की लत से उन्हें दूर रखने के सार्थक पाठशाला के मुहम को आवश्यक बताया गया। सार्थक पाठशाला नोएडा के सेक्टर 6 स्लम एरिया में सड़क के किनारे चलाई जा रही है, जिसमें अब तक सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने अपना नाम लिखा रजिस्ट्रेशन कराया है। पाठशाला में बच्चे बहुत ही जोश, उत्साह, उमंग के साथ पढ़ने आ रहे हैं, और अपना सौ प्रतिशत योगदान दे रहे हैं।
संस्था के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय ने बताया कि महामहिम राज्यपाल महोदय सितंबर 2026 में सार्थक एक नई सोच संस्था के आगामी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहने वाले है, इसकी मौखिक स्वीकृति उनके द्वारा मिल गयी है। जल्द की पूरे कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा भी कर दी जायेगी।
संस्था के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात होगी कि संस्था के कार्यक्रम में राज्यपाल महोदय बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहने वाले हैं।



