जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने सार्थक एक नई सोच के सामाजिक कार्यों के लिए किया सम्मानित

जम्मू कश्मीर,(आनन्द धारा)। सार्थक एक नई सोच के फाउंडर डॉ संतोष उपाध्याय जम्मू कश्मीर के युवाओं के कौशल विकास के लिए बहुत जल्द कुछ बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने वाले है। इस पूरे कार्य में जे के फैनर ग्रुप का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। जे के फैनर व सार्थक एक नई सोच संस्था ऑटोमोबाइल स्किल ट्रेनिंग के माध्यम से युवाओं को स्किल देने के साथ ही उन्हें जॉब रोजगार भी दिया जायेगा इसकी तैयारी लगभग पूरी हो गयी है। संस्था के इन्हीं कार्यों को देखते हुए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी ने डॉ संतोष उपाध्याय से भेंट कर सम्मानित किया। डॉ संतोष उपाध्याय का कहना है कि मनोज सिन्हा जी हमारे बड़े भाई जैसे हैं साथ ही हमारे गृह जनपद से आते हैं और आप वर्तमान में राज्य के उपराज्यपाल भी है आपका सहयोग मार्गदर्शन पहले भी मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा ऐसी आशा करते हैं।
संस्था के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता से विशेष वार्ता में बताया कि एक सप्ताह के अंदर दो महामहिम राज्यपालों ने संस्था के फाउंडर से भेंट करते हुए संस्था के कार्य की सराहना करते हुए अपने कुछ सुझाव दिए यह हम सभी के लिए निश्चित ही गर्व की बात है। संस्था को जो ऊर्जा प्राप्त हुई है उसे व्यक्त नहीं किया जा सकता है।



