Homeउत्तर प्रदेशराजनीतिहादसा

सपा परिवार में शोक की लहर, मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ,(आनन्द धारा)।  उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। सपा संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया।
अस्पताल की रिपोर्ट: मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को आज सुबह करीब 5:30 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें वहां ‘ब्रॉट डेड’ (अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु) घोषित कर दिया।
मौत का कारण: अभी तक मृत्यु के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।
निजी जीवन: प्रतीक यादव राजनीति से हमेशा दूर रहे। वह एक सफल व्यवसायी थे और उन्हें फिट रहने व जिम जाने का काफी शौक था। वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई थे।
शोक की लहर: इस खबर के बाद से ही सैफई से लेकर लखनऊ तक शोक की लहर है। कई दिग्गज राजनेताओं और समर्थकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button