Homeकोर्टक्राइम

त्विषा शर्मा मौत मामले में सास और पति CBI रिमांड पर, अदालत ने 5 दिन की हिरासत में भेजा

भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री Twisha Sharma की मौत के मामले में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। भोपाल की एक अदालत ने मामले के दोनों आरोपियों- सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह – को पांच-पांच दिन की Central Bureau of Investigation (CBI) हिरासत में भेज दिया।

CBI ने अदालत में आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की थी। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच अभी बाकी है और आरोपियों से गहन पूछताछ आवश्यक है।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को पांच दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजने का आदेश दिया।

त्विषा शर्मा की मौत का मामला पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बना हुआ है। परिवार की ओर से ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

अब CBI हिरासत के दौरान एजेंसी आरोपियों से पूछताछ कर घटनाक्रम, पारिवारिक विवाद और अन्य संबंधित पहलुओं की जांच करेगी। मामले पर देशभर की नजर बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button