Homeगाजियाबादस्वास्थ्य

वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्पाइन का सफल ऑपरेशन, मरीज को मिला नया जीवन

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। मेरठ रोड स्थित वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बार फिर जटिल स्पाइन सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर चिकित्सकों ने मरीज को नया जीवन प्रदान किया है। अस्पताल के प्रसिद्ध स्पाइन विशेषज्ञ डॉ. कुलदीप बंसल एवं डॉ. शिव नारायण सिंह की टीम ने यह सफल ऑपरेशन किया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार यह लगातार बारहवाँ सफल स्पाइन ऑपरेशन है, जिससे क्षेत्र में अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

जानकारी के अनुसार चन्दौसी की गणेश कॉलोनी निवासी 58 वर्षीय उमा शर्मा, पत्नी श्री महेश चंद शर्मा, लंबे समय से गंभीर स्पाइन संबंधी बीमारी से पीड़ित थीं। लगातार बढ़ती परेशानी के कारण उनकी स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि वे स्वयं उठने-बैठने तक में असमर्थ हो गई थीं और अधिकांश समय बिस्तर पर रहने को मजबूर थीं। परिवार द्वारा कई स्थानों पर उपचार कराने के बाद भी उन्हें विशेष राहत नहीं मिल पाई।

इसके बाद परिजन मरीज को इलाज के लिए वरदान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद तुरंत सर्जरी की सलाह दी। ऑपरेशन को अत्याधुनिक तकनीक एवं विशेष चिकित्सकीय निगरानी में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ और अब वह धीरे-धीरे सामान्य रूप से चलने-फिरने लगी हैं।

इस अवसर पर डॉ. कुलदीप बंसल ने बताया कि आज के समय में स्पाइन से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन सही समय पर उचित उपचार एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह मिलने पर मरीज पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी सकता है। वहीं डॉ. शिव नारायण सिंह ने कहा कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक और अनुभवी टीम की सहायता से जटिल ऑपरेशन भी सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं।

सफल ऑपरेशन के बाद मरीज एवं उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और दोनों चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यहां बेहतर इलाज और नई उम्मीद मिली है। अस्पताल प्रबंधन ने भी पूरी मेडिकल टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button