Homeगाजियाबादशिक्षासामाजिक

वृक्षारोपण जागरूकता को लेकर श्री हंस इंटर कॉलेज की प्रभात फेरी, 400 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

मुरादनगर,(आनन्द धारा)। जिला विद्यालय निरीक्षक गाजियाबाद के आदेशानुसार दिनांक 9 मई 2026 को श्री हंस इंटर कॉलेज, मुरादनगर द्वारा वृक्षारोपण विषय पर जागरूकता प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में उचित स्थान पर गड्ढा खोदकर वृक्षारोपण की तैयारी भी की गई।

प्रभात फेरी को विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली एनसीसी ऑफिसर डॉ. अमित कुमार के निर्देशन में विद्यालय से प्रारंभ होकर रावली रोड मुख्य बाजार होते हुए गंग नहर पर जाकर समाप्त हुई।

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने “वृक्ष लगाओ, देश बचाओ”, “धरती करे यही पुकार, हरा-भरा कर दो संसार”, “जीवन को बचाना है, हर दिन वृक्ष लगाना है” तथा “गांव-गांव, गली-गली, वृक्षारोपण की लहर चली” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार, एनसीसी ऑफिसर डॉ. अमित कुमार, श्री रविंद्र कुमार, श्री अखिलेश कुमार, श्री संजीव कुमार, श्रीमती रीना, श्री सुनील कुमार शर्मा, श्री सुनील चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button