
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद गाजियाबाद में मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था तथा आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित विभिन्न विकास एवं जनहित के मुद्दे मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
मा०मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण, सुशासन और विकास के प्रति प्रतिबद्ध है तथा जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में जनपद के विकास, सुरक्षा व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।



