अध्यात्मगाजियाबादसामाजिकसांस्कृतिक

श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने धूमधाम से मनाया विजयदशमी पर्व, रावण-मेघनाथ के पुतलों का दहन

मुरादनगर,(आनन्द धारा)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर असत्य और बुराई के प्रतीक रावण व मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। पुतला दहन के दौरान उपस्थित हजारों लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में बरसाना के संत हनुमान बाबा ने प्रभु श्रीराम की वेशभूषा में दिव्य संवाद प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान युद्ध में रावण को मर गिराया तथा इसके पश्चात उन्होंने रावण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया। उन्होंने कहा कि रावण के पुतले का दहन तभी सार्थक होगा, जब हम अपने भीतर के अहंकार, क्रोध, लोभ और बुराइयों का भी त्याग करेंगे। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर ही एक आदर्श समाज का निर्माण किया जा सकता है।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजीत पाल त्यागी ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने रामलीला के सफल आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारियों ने संत हनुमान बाबा बरसाना और विधायक अजीत पाल त्यागी का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में बुधप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, विनोद धनगर, महेश चंद गोयल, सुभाष चंद्र गर्ग, लखमीचंद सिंघल, मित्रसेन त्यागी, अशोक कुमार गुप्ता, अमरीश गोयल, योगेंद्र गुप्ता लिली, महेशचंद सिंघल, राकेश गर्ग, संजय गोयल, भूपेंद्र पाल, संजीव राजपूत, प्रमोद गोयल, शिवकुमार गोयल, गोपाल अग्रवाल, विनोद जिंदल, नितिन शर्मा, आलोक मित्तल, अक्षय सिंघल, यशु अग्रवाल, नितिन गोयल, राजकुमार गौतम, कपिल कंसल, नीरज शर्मा, अनिल गोयल, दीपक शर्मा, गोपाल गुप्ता, अनिल कुमार गोयल, पंकज यादव, माधव गोयल, वासु गुप्ता, सचित गोयल, अंकित गोयल, कुलदीप शर्मा सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button