Homeक्राइमबॉलीवूड

रणवीर सिंह की बढ़ीं मुश्किलें: ‘कांतारा’ के देवता के अपमान के आरोप में FIR रद्द कराने पहुँचे कर्नाटक उच्च न्यायालय

बेंगलुरु,(आनन्द धारा न्यूज़)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने ‘कांतारा चैप्टर-1’ से जुड़े कथित विवाद में दर्ज प्राथमिकी (FIR) को चुनौती देते हुए कर्नाटक उच्च न्यायालय का रुख किया है। अभिनेता ने अदालत से उनके खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की है।

यह विवाद गोवा में आयोजित एक फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दिए गए कथित बयान से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि रणवीर सिंह ने फिल्म ‘कांतारा’ से संबंधित एक ‘दैव’ (स्थानीय देवता) की नकल की और उसे कथित रूप से ‘शैतान’ कहकर संबोधित किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस मामले में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर FIR दर्ज की गई है।

याचिका में अभिनेता की ओर से कहा गया है कि उनके बयान को संदर्भ से हटाकर प्रस्तुत किया गया और उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाना नहीं था। वहीं, शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप है कि सार्वजनिक मंच से की गई टिप्पणी से स्थानीय परंपराओं और देव आस्था का अपमान हुआ है।

अब मामले की सुनवाई कर्नाटक उच्च न्यायालय में होगी, जहां अदालत तय करेगी कि प्राथमिकी को रद्द किया जाए या जांच आगे बढ़े। इस विवाद ने फिल्म और मनोरंजन जगत में चर्चा तेज कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button