
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंपायरिंग एवं स्कोरिंग कार्यशाला (20 से 22 फरवरी) का परिणाम आज घोषित कर दिया गया। कार्यशाला का आयोजन एचएलएम कॉलेज में किया गया था। परिणाम की घोषणा मनोज पुंडीर (चेयरमैन, अंपायर कमेटी, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) द्वारा की गई।
कार्यशाला में कुल 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 7 विद्यार्थी अंपायरिंग परीक्षा में तथा 1 विद्यार्थी स्कोरिंग परीक्षा में उत्तीर्ण हुए।
अंपायरिंग में उत्तीर्ण विद्यार्थी- अरविंद कुमार, बबलू, मोहम्मद शोएब, निपुण शर्मा, तुषार कौशिक, प्रिया एवं शानदार आलम।
स्कोरिंग में उत्तीर्ण विद्यार्थी:
अशोक कुमार- विशेष उल्लेखनीय है कि अरविंद कुमार ने अंपायरिंग और स्कोरिंग दोनों परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों- अध्यक्ष राकेश मिश्रा, चेयरमैन उमेश चोपड़ा, सचिव मनोज माकर एवं कोषाध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



