Homeयात्राविदेश

अमेरिका: लागार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान और ट्रक की टक्कर, पायलट की मौत और 100 से अधिक घायल

नई दिल्ली,(आनन्द धारा)।अमेरिका के लागार्डिया हवाई अड्डे पर सोमवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, रनवे पर टैक्सी कर रहे एयर कनाडा एक्सप्रेस के एक विमान की टक्कर एक ग्राउंड सर्विस ट्रक से हो गई। इस दुर्घटना में विमान में सवार 100 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है, जिनमें से कई को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि विमान के पायलट और सह-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद विमान के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टक्कर से कुछ ही क्षण पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पायलट और ट्रक चालक दोनों को रुकने के निर्देश दिए थे। हालांकि, किन कारणों से इन निर्देशों का पालन नहीं हो सका, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

घटना के बाद एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए उड़ान सेवाएं बाधित रहीं। संघीय उड्डयन प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button