
हापुड़,(आनन्द धारा/राजकुमार शर्मा),23 मार्च 2026।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग जनपद हापुड़ द्वारा अटल पार्क हापुड़ में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम माननीय सदर विधायक विजयपाल आढ़ती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हापुड़, धौलाना, गढ़मुक्तेश्वर और सिंभावली की 10-10 कुल 40 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गईं। साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने सरकार की इस योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित महिला कल्याण विभाग से मनीष द्विवेदी, रविंद्र कुमार, नेहा त्यागी, सोनिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संजय शर्मा एवं डॉ. रेनू द्वारा किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।



