Homeगाजियाबादप्रशासन

गाजियाबाद में डीजल, पेट्रोल और CNG भरपूर उपलब्ध-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी डीजल/पेट्रोल/सीएनजी का अनाधिकृत रूप से भण्डारण/डायवर्जन/ कालाबाजारी न करें, ऐसा करने पर या करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद में डीजल, पेट्रोल व सीएनजी का पर्याप्त भण्डार है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जिलापूर्ति अधिकारी की उपस्थिति में समस्त कंपनियों के सेल्स ऑफिसर के साथ बैठक आहूत की गई। सभी कंपनी के सेल्स आफिसर से अलग-अलग जिलाधिकारी द्वारा डीजल/पेट्रोल/सीएनजी स्टाॅक की सूचना मांगी गयी। सभी सेल्स ऑफिसर ने अलग-अलग पुष्टि की जनपद में कोई भी पम्प ड्राई नहीं है एवं जनपद गाजियाबाद में डीजल/पेट्रोल/सीएनजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
जिलाधिकारी द्वारा सभी जनपद वासियों से अपील की जाती है कि कोई भी अपने पास डीजल/पेट्रोल/सीएनजी का अनावश्यक स्टॉक ना करें। किसी भी पेट्रोल पम्प पर अनाश्यक भीड़ न लगायें। सोशल मीडिया/व्यक्तियों आदि द्वारा डीजल/पेट्रोल/सीएनजी की कमी सम्बन्धित झूठा एवं भ्रामक दुष्प्रचार ना करें। समस्त पेट्रोल पंप संचालक नो हेलमेट नो फ्यूल का अनुपालन करें। कोई भी पंप संचालक खुले पात्र में डीजल/पेट्रोल की बिक्री न करें। आपूर्ति विभाग की टीम प्रत्येक तहसील/क्षेत्र में प्रगतिमान है एवं जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। अनावश्यक डीजल/पेट्रोल एकत्र करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्वयं एवं अन्य कार्यकारी मजिस्ट्रेट, पुलिस क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक के साथ निरंतर रूप से भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित कर लें कि कहीं पर भी डीजल/पेट्रोल/सीएनजी का अनाधिकृत रूप से भण्डारण/डायवर्जन/ कालाबाजारी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button