Homeशिक्षासांस्कृतिक

अपूर्वा चौहान की धमाकेदार प्रस्तुति के बाद परमीश वर्मा के धमाकेदार परफॉर्मेंस संग ABES कॉलेज का “जेनरो’26” महोत्सव संपन्न

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। ए.बी.ई.एस. कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय टेक्नो-कल्चरल महोत्सव “जेनरो’26 द एटर्नल लेगेसी” का 4 अप्रैल 2026 को भव्य और रंगारंग समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में तकनीक, संस्कृति और मनोरंजन से जुड़े 50 से अधिक कार्यक्रमों में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

महोत्सव के दौरान आयोजित टेक्नो एक्सपो, आइडिएथॉन, नाटक “अंधा युग”, इंटर-कॉलेज फैशन शो और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। 3 अप्रैल को आयोजित सूफी नाइट में प्रसिद्ध सूफी गायक निजामी बंधु की टेक्नो कव्वाली ने पूरे वातावरण को सुरमयी बना दिया, वहीं लोकप्रिय गायिका अपूर्वा चौहान ने अपने लाइव परफॉर्मेंस में विभिन्न लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समापन दिवस पर पंजाबी पॉप स्टार परमीश वर्मा ने अपने चर्चित गीत “आम जेह मुंडे वी ने खास मुंडे” और “गाल नी कढ़नी” पर प्रस्तुति देकर युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके साथ ही सनबर्न नाइट में डीजे मुनेका के लाइव परफॉर्मेंस ने पूरे परिसर में जोश और ऊर्जा का माहौल बना दिया।

समापन समारोह के अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन श्री नीरज गोयल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिताएं केवल जीतने का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि यह सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्रदान करती हैं।

कॉलेज के जनरल सेक्रेटरी श्री शाश्वत गोयल ने कहा कि जेनरो’26 में तकनीकी गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों  का  प्रभावशाली समन्वय  देखने को  मिला। टेक्नो एक्सपो, आइडिएथॉन और अन्य तकनीकी कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों ने इस महोत्सव को विशेष बना दिया।

कॉलेज के निदेशक प्रो. डॉ. आलोक चौहान ने कहा कि जेनरो’26 ने छात्रों की प्रतिभा, रचनात्मकता और ऊर्जा को एक सशक्त मंच प्रदान किया है। उन्होंने इस भव्य महोत्सव को सफल बनाने में आयोजन समिति के साथ-साथ सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों के सहयोग की प्रशंसा की।

कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. तरुण अरोड़ा ने बताया कि इस आयोजन की सफलता में जेनरो’26 की आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. प्रभात सिंह, को-चेयरमैन श्री दीपक गर्ग, को-चेयरमैन सुश्री श्वेता सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. अमिता त्रिपाठी, डॉ. आर. आर. पांडा, डॉ. पराग सिंघल, श्री साहिल अग्रवाल सहित अनेक शिक्षकों और शिक्षार्थियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button