Homeअध्यात्मसामाजिकस्वास्थ्य

श्री राजेश्वरी जयंती व मातृ शक्ति दिवस पर श्री प्रेमपुरी आश्रम में आयोजित निःशुल्क हेल्थ कैंप से 250 लोग लाभान्वित

(आनन्द धारा/पवन शर्मा)।
गाजियाबाद। 5 अप्रैल 2026: मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में जगत जननी माता श्री राज राजेश्वरी वी की जयंती के अवसर पर एवं “मातृ शक्ति दिवस” के तहत श्री प्रेमपुरी आश्रम, साहिबाबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह शिविर सुविख्यात श्री सतपाल जी महाराज जी की प्रेरणा से आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ यशोदा फाउंडेशन के जनरल मैनेजर (कॉर्पोरेट) श्री सुरेश वल्ली जी द्वारा महात्मा श्री ज्ञानदशब्दानंद जी एवं महात्मा विनायकानंद जी की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया।

शिविर में यशोदा फाउंडेशन की ओर से डॉ. दीपक गर्ग, डॉ. शांतनु, डॉ. खुशी सहित अन्य मेडिकल स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का निर्देशन यशोदा फाउंडेशन के मार्केटिंग मैनेजर श्री विकास भदोरिया जी की देख-रेख में हुआ।

इस दौरान उपस्थित चिकित्सकों द्वारा जनरल चेकअप, परामर्श, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, दंत परामर्श, नेत्र जांच, फिजियोथैरेपिस्ट, PFT सहित विभिन्न जांच सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। विशेष रूप से, मरीजों की सुविधा हेतु X-ray जांच की भी व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। साथ ही 250 जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी वितरित की गईं।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्था की ओर से महात्मा श्री ज्ञानशब्दानंद जी, महात्मा श्री विनायकानंद जी एवं संस्था के वरिष्ठ अधिकारी श्री डीडी गोयल जी ने यशोदा फाउंडेशन की संपूर्ण टीम के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात सत्संग कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन भी किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मानव सेवा दल यूथ टीम शाखा आश्रम विभाग सहित सभी उपस्थित प्रेमी सज्जनों का विशेष योगदान रहा।

यह शिविर समाज के प्रति सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करता हुआ एक प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button