
(आनन्द धारा/पवन शर्मा)
गाजियाबाद/मुरादनगर। श्री राजेश्वरी जयंती एवं मातृ शक्ति दिवस के पावन अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा 5 अप्रैल 2026 को एक प्रेरणादायक सेवा कार्य का आयोजन किया गया। सुविख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से शाखा सतलोक आश्रम, मुरादनगर के तत्वावधान में दुहाई स्थित वृद्ध आश्रम में 150 वृद्धजनों को फल वितरित किए गए। इस सेवा कार्य ने न केवल वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान लाई, बल्कि समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम पूज्य महात्मा श्री ज्ञान शब्दानंद जी के निर्देशन में संपन्न हुआ। वहीं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती इंद्रेश कुलश्रेष्ठ जी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। आयोजन के दौरान आश्रम के सदस्यों ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया, उनका हालचाल जाना और उन्हें सम्मानपूर्वक फल वितरित किए। इस दौरान वातावरण में आत्मीयता, श्रद्धा और सेवा भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

इस अवसर पर श्री देवेन्द्र शर्मा, श्री सतीश कुमार, श्री कालू राम भगत जी, गीता सैनी, सतीश गुप्ता, पवन शर्मा, नंदिनी, उमेश सोनी एवं श्वेता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में मातृ शक्ति के महत्व को उजागर करना और सेवा, करुणा व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों की सहायता कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।



