Homeगाजियाबादबॉलीवूडसामाजिक

पत्रकारों के लिए सजी US सिनेमा की महफिल, सम्मान और मनोरंजन का संगम

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। शहर के सिहानी चुंगी रोड स्थित प्रसिद्ध US सिनेमा (Movie World) में एक विशेष गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ मनोरंजन जगत और पत्रकारिता जगत के बीच एक मज़बूत समन्वय देखने को मिला। US सिनेमा प्रबंधन ने *एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन (Active Journalist Association)* के साथ मिलकर पत्रकारों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिन-रात खबरों की आपाधापी में व्यस्त रहने वाले पत्रकारों को मानसिक सुकून देना और उनके कार्य के प्रति सम्मान प्रकट करना था। इस अवसर पत्रकारों ने अपने परिवार सहित अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला भी देखी। फिल्म देखने के लिए गाजियाबाद के विभिन्न समाचार पत्रों, टीवी चैनलों और डिजिटल मीडिया प्लेटफार्मों से जुड़े दर्जनों पत्रकार साथी सिहानी चुंगी रोड स्थित US सिनेमा पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों में खासा उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर एक संक्षिप्त सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। एक्टिव जर्नलिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष अपूर्वा चौधरी ने US सिनेमा के प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। अपूर्वा चौधरी ने कहा- “पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और वे अक्सर कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं। ऐसे में मनोरंजन के कुछ पल उन्हें मानसिक ताजगी प्रदान करते हैं। हम US सिनेमा के मैनेजर शेखर गौतम और गौरव के तहे दिल से शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने हमारी टीम के लिए इतनी शानदार व्यवस्था की और पत्रकारों को यह सम्मान दिया।”

US सिनेमा के मैनेजर शेखर और गौरव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि मीडिया जगत समाज को जागरूक करने का जो काम करता है, वह अतुलनीय है। उनके मनोरंजन के लिए इस तरह के छोटे-छोटे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे। साथ ही US Cinema की तरफ पत्रकारों को आकर्षक उपहार भी भेंट स्वरूप दिये गये। उन्होंने पूरी एसोसिएशन को इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद दिया।
इस सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब दो अलग-अलग क्षेत्र एक-दूसरे के पूरक बनते हैं, तो समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। गाजियाबाद के पत्रकार जगत ने इस पहल को एक यादगार अनुभव बताया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री पंकज शर्मा, संगठन मंत्री पवन चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन मिश्रा, ब्रजभूषण शर्मा, आकाश तोमर, प्रीति मिश्रा, अर्णव चौधरी, आस मोहम्मद, योगेश कुमार, आकाश गॉड, विक्की बागड़ी, महेश त्यागी, अमन चौधरी, फारूक सिद्दीकी, राहुल कुमार, सोनी शर्मा, रेहान जैदी, सद्दाम हुसैन, उज्जवल मिश्रा, रिषभ तोमर, सुशील शर्मा, ब्रजेश कुमार, अंकुर गर्ग,
सहित दर्जनों पत्रकार साथी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button