
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों और ग्रामीणों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बालाजी युवा समिति के सौजन्य से संजय नगर स्थित गांव रईसपुर में गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में मीठे शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने गर्मी से परेशान लोगों को ठंडा मीठा शरबत पिलाकर सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों और राहगीरों ने शरबत ग्रहण किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के दिनों में लोगों को राहत देने के लिए इस प्रकार के सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है। उनका उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सेवा भावना और भाईचारे को बढ़ावा देना है।
बालाजी युवा समिति के सदस्यों ने कहा कि गर्मी के समय में पानी और शरबत जैसी छोटी-छोटी सेवाएं भी लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होती हैं। उन्होंने आगे भी सामाजिक हित से जुड़े कार्यों को जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर बालाजी युवा समिति के सदस्य मुकेश चौधरी, पीकू पंडित, यशवीर चौधरी, बोवी चौधरी, चमन चौधरी, नीरज चौधरी, सतिंदर चौधरी, नीटू चौधरी, भूपेंद्र चौधरी, बिट्टू चौधरी, सचिन चौधरी, अरुण सोलंकी, राहुल पंडित, दीपक चौधरी, अमित चौधरी, अमरजीत चौधरी, मोहित पंडित, गजेंद्र पंडित, अश्वनी चौधरी, देवदत्त पंडित, राहुल राठौड़, संदीप चौधरी, राहुल बोस, अभिषेक चौधरी, पवन चौधरी, टीनू चौधरी, नुकुल चौधरी और मगन सेन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



