Homeबॉलीवुडमनोरंजनमहाराष्ट्रहादसा

‘गजनी’ और ‘लगान’ के दमदार अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

मुंबई,(आनन्द धारा)। हिंदी सिनेमा और टेलीविजन जगत के जाने-माने अभिनेता Pradeep Rawat का मंगलवार को 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अभिनेता यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस दुखद समाचार की जानकारी साझा की।

प्रदीप रावत ने अपने लंबे अभिनय करियर में अनेक यादगार भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने बी.आर. चोपड़ा के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाई। इसके अलावा लगान, गजनी, सरफरोश, कोयला और कई अन्य फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। विशेष रूप से गजनी में निभाया गया उनका खलनायक का किरदार आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड सहित विभिन्न फिल्म उद्योगों के कलाकारों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button