अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में नवांतुक छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत समारोह

‘कानून की पढ़ाई सिर्फ डिग्री नहीं, न्याय की रक्षा का माध्यम है- डा. पूनम गोयल
मोदीनगर,(आनन्द धारा)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद में विधि विभाग के एलएल०बी० एवं बी०ए०एलएल०बी० सत्र 2026-27 के नवान्तुक छात्र व छात्राओ का स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम शिक्षाविद, समाजसेवी सीए० काउन्सिल मेम्बर सीए० (डा०) अनुज गोयल, विशिष्ट अथिति सीए० प्रसन्न कुमार डी अध्यक्ष-आई०सी०ए०आई०, सीए० चरनजोत सिंह नन्दा पूर्व अध्यक्ष-आई०सी०ए०आई०, सीए० (डा०) गिरिश आहुजा (टेक्स गुरू), सीए० राजेन्द्र प्रकाश असपाल विशेष अथिति, अमित शर्मा (कामेडियन), सुप्रसिद्व अधिक्क्ता व ट्रस्टी अमन गोयल, कॉलेज की संरक्षिका श्रीमती माया गोयल, कॉलेज की निदेशिका डा० पूनम गोयल डा० जुगेश असपाल, सीए० मुकुल सिंघल ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वन्दना किया।

सभी नवान्तुक छात्र व छात्राओ को स्मृति चिहृन प्रदान करके स्वागत किया। सीए० (डा०) अनुज गोयल ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि ओरिएंटेशन प्रोग्राम एक ऐसा परिचयात्मक या उन्मुखीकरण कार्यक्रम है जो किसी नए छात्र या कर्मचारी को किसी नए संस्थान, कॉलेज के माहौल से परिचित कराने के लिए आयोजित किया जाता है। यह दिन हम सबके लिए बहुत खास है। आज से आप सभी एक और महत्वपूर्ण सफर की शुरूआत कर रहे है। सहायक प्रोफेसर आरती अग्रवाल, स्मुति वशिष्ठ, प्रेमा आर्य ने छात्रो को सिलेबस उपलब्ध कराया और विषयो की जानकारी देते हुए कहा कि एक अच्छा वकील या जज समाज की दिशा बदल सकता है।

आपके पास कमजोरो की आवाज बनने की ताकत होगी। कानुन का क्षेत्र बहुत जिम्मेदारियो से भरा है। यहॉ आपको धैर्य, अनुशासन और सच्चाई के साथ काम करना होगा। कॉलेज की निदेशिका डा० पूनम गोयल ने कहा कि कानुन की पढाई केवल एक डिग्री पाना नही है। यह समाज में न्याय, समानता और सच्चाई की रक्षा करने का माध्यम है। आने वाले वर्षो में आपको बहुत कुछ पढाना और समझना होगा। केस स्टडीज और रिसर्च आपकी आदत बन जानी चाहिए। कॉलेज के ट्रस्टी व सुप्रसिद्व अधिक्क्ता अमन गोयल जी ने कहा कि कॉलेज में पढाई के साथ डिबेट, मूट कोर्ट और इंटर्नशिप जैसी गतिविधियॉ भी जरूरी है।

यह सफर आसान नही होगा, लेकिन यह आपके भविष्य को एक नई पहचान देगा। आप सभी नए साथियो को देखकर मुझे विश्वास है कि हम सब यहॉ एक बहुत बड़ा सपना लेकर आए है- न्याय, सच्चाई और समाज सेवा का सपना जो हम साकार करेगे। सभी को भोजन पर आमत्रित किया गया भोजनोपरान्त हर्षोल्लास पूर्वक यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।,



