
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। नंदग्राम स्थित आश्रम रोड के शनि देव मंदिर परिसर में बिराज फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता के लिए सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने जरूरतमंदों को कपड़े, खाद्य सामग्री के साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की सहायता करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी है। जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाकर न केवल उनकी तत्काल आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और समाज के प्रति अपनत्व की भावना भी बढ़ती है।

फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि बिराज फाउंडेशन द्वारा लगातार सेवा और जनकल्याण से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक यथासंभव सहायता पहुंचाना और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फाउंडेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए आयोजित किए जाने वाले ऐसे कार्यक्रम समाज में मानवता, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देते हैं।

फाउंडेशन की ओर से भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक बिराज सिंह, संजय केसरवानी सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।



