
नई दिल्ली,(आनन्द धारा)। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 और 13 सितंबर को 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल और आमंत्रित विशेष मेहमान शामिल होंगे।
भारत की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे इस सम्मेलन की मुख्य थीम ‘रेजिलियंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी’ रखी गई है। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर आपसी सहयोग, नवाचार, सतत विकास और चुनौतियों से निपटने की क्षमता को मजबूत करने पर जोर देना है।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ईरान, दक्षिण अफ्रीका और मिस्र के राष्ट्रपतियों समेत कई प्रमुख वैश्विक नेता हिस्सा ले रहे हैं। बैठक के दौरान सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग, विकास, वैश्विक चुनौतियों और साझा हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
नई दिल्ली में होने वाला यह सम्मेलन भारत के लिए वैश्विक मंच पर अपनी प्राथमिकताओं और सहयोग की दिशा को सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।



