अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

मोदीनगर,(आनन्द धारा)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लाँ, भोजपुर, मोदीनगर, गाजियाबाद में भारतीय संस्कृति रचनात्मकता और कला का बहुत ही सुन्दर और जीवंत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विधि विभाग के छात्र व छात्राओ ने पूरी तरह से हाथ से डिजाइन, नवीनता, रंगो का तालमेल, सफाई और समरूपता से रंगोली बनाई। कॉलेज की निदेशिका डा० पूनम गोयल ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता का मुख्य उददेश्य युवाओ में रचनात्मकता को बढावा देना और हमारी समृद्व सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखना है। प्रतियोगिता ने अपनी कलात्मक सोच का प्रदर्शन करते हुए एक से बढकर एक रंगोली बनाई। रंगोली के माध्यम से विविघता में एकता, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ और बेटी पढाओ और भारतीय त्योहार जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों को दर्शाया गया है। रंगो, फूलो और दीयो के बेहतरीन तालमेल ने पूरे परिसर को उत्सव के माहौल में बदल दिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, रंगो के चयन, थीम और सफाई के आधार पर विजेजाओ में जितिन व समद ने प्रथम स्थान।

चिंकी, नितिन, दीपशिखा, खुशी ने द्वितीय, अंजना, पल्लवी, नीशू, नीता त्यागी ने तृतीय स्थान की घोषणा की। तोरण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अंजना ने किया। कॉलेज के अध्यक्ष सीए० (डा०) अनुज गोयल जी व निदेशिका डा० पूनम गोयल ने सभी विजेताओ को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा- रंगोली केवल रंगो का त्योहार नही है बल्कि हमारी लोक कला और एकजुटता का प्रतीक है। विधार्थियो ने जिस रचनात्मकता के साथ समाजिक सन्देश दिए है, वह सराहनीय है।

कार्यक्रम आयोजिका श्रीमती आरती अग्रवाल ने, शिक्षको – सुश्री ज्योति वर्मा, स्मृति वशिष्ठ, प्रेमा आर्य, शालिनी गुप्ता, पूजा, शिवांगी, अंशु और सभी प्रतिभागी छात्रो को धन्यवाद ज्ञापित किया।



