पर्यटन मंत्रालय के भारत सम्मेलन संवर्धन ब्यूरो के सदस्य मनोनीत हुए नमह, शुभचिंतकों में खुशी की लहर

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। नमह भारत फाउंडेशन के संस्थापक नमह जी को पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत भारत सम्मेलन संवर्धन ब्यूरो (इंडिया कन्वेंशन प्रमोशन ब्यूरो) का माननीय सदस्य मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन को उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ-साथ नमह भारत फाउंडेशन के लिए भी गौरवपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
नमह जी को यह जिम्मेदारी मिलने की जानकारी सामने आते ही संस्था से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ करेंगे।
भारत सम्मेलन संवर्धन ब्यूरो से जुड़ी यह भूमिका सम्मेलन एवं उससे संबंधित गतिविधियों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में नमह जी का मनोनयन उन्हें इस क्षेत्र में अपने विचारों, अनुभव और कार्यक्षमता के माध्यम से योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा।
इस अवसर पर नमह भारत फाउंडेशन से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थापक को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना पूरे संगठन के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने आशा जताई कि नमह जी अपने दायित्वों के माध्यम से पर्यटन और सम्मेलन क्षेत्र से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभाएंगे।
संस्था के सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने नमह जी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।



