Homeगाजियाबादसामाजिक

धरा प्रहरी फाउंडेशन (पंजी.) ने किया भव्य दीपावली समारोह व पद वितरण कार्यक्रम

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। धरा प्रहरी फाउंडेशन (पंजी.) द्वारा सेवा भारती रमते राम रोड पर दीपावली मिलन व पद वितरण समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और अपनत्व के माहौल में भव्यता के साथ सम्पन्न किया। समारोह में फाउंडेशन के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शुभ गर्ग ने संखनांद कर किया समारोह का मंच संचालन शैल प्रभा दीदी ने अत्यंत ही कुशलता व मधुर वाणी में किया, जिसकी सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की। समारोह के मुख्य अतिथि नरेश प्रधान, राज कौशिक,योग गुरु रमेश मंगल,एम सी गौड़,वी के सक्सेना,देवेंद्र योग गुरु,प्रो ज्ञानेंद्र सिंह,अशोक भारतीय,वाई के शर्मा,वंदना सेंगर, मीरा गुप्ता,सुधीर जैन,संदीप त्यागी रस्म,प्रवीण बत्रा से दीप प्रज्ज्वलन कराकर व सभी का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की सफलता में महामंत्री मनोज अग्रवाल,महिला अध्यक्ष चंचल जैन,अध्यक्ष राकेश गुप्ता व महिला महामंत्री शैल प्रभा दीदी की अथक मेहनत, समर्पण और कुशल व्यवस्था का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को सम्मानपूर्वक पद वितरण किया गया व पूर्व कार्यक्रम रामलीला महोत्सव के खोया पाया शिविर के 11 कर्मठ कार्यकर्ताओ को मयंक गुप्ता व कोषाध्यक्ष मीरा गुप्ता ने उपहार स्वरूप सम्मानित किया।

समारोह में जनसहायक ट्रस्ट संस्थापक नीतू चौधरी सहयोगी निशा राणा व रितिका के संरक्षण मे बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व भारतीय योग की कलाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रतिभा देखकर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि राज कौशिक जी द्वारा प्रस्तुत नवीनतम काव्य पाठ आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने अपनी नवीन कविता के माध्यम से कहा “पितृ वचन पर हाँ बोले वही राम है अपने,
राजतिलक पर राज को छोड़े वही राम है अपने।”इन पंक्तियों पर श्रोताओं ने भरपूर तालियां बजाकर उनका सम्मान किया।
इसके साथ ही बी. के. गुप्ता जी द्वारा प्रस्तुत मधुर भजन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिसे सभी ने खूब सराहा।
समारोह में मक्के की रोटी व सरसों के साग के स्वादिष्ट भोजन की भी सभी ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में धरा प्रहरी फाउंडेशन (पंजी.) परिवार ने कार्यक्रम मे शामिल वंदना सेंगर,रश्मि गर्ग, पलक गुप्ता,प्रेमलता कोरी,रजनी गोयल,रत्ना सिंघल, उषा कोहली, रमा मल्होत्रा,कुसुम अग्रवाल, मंजु राघव, फूलमती जी अतिथि कार्यकर्ताओं व सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और पर्यावरण एवं जीव सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button