Homeगाजियाबादशिक्षासम्मानसामाजिकसांस्कृतिक

श्री हंस इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया, मेधावी शिक्षकों एवं कर्मियों को किया सम्मानित

गाजियाबाद,(पवन शर्मा/आनन्द धारा)। मुरादनगर के श्री हंस इंटर कॉलेज का 14 नवंबर 2026 को वार्षिकोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महात्मा श्री सत्य बोधानंद जी ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर  किया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार, प्रबंधक श्री टी डी शर्मा , सह प्रबंधक श्री आनंदी प्रसाद बाबूजी ,व वरिष्ठ सदस्य श्री अमरीश कुमार शर्मा जी ने सहयोग किया ।कार्यक्रम का मंच संचालन एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर अमित कुमार ने किया। कार्यक्रम में श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर ,माता राजेश्वरी पब्लिक स्कूल ,व हंस प्राथमिक पाठशाला के छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किये। समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार टीटोरिया, उपाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल सिंह, प्रबंधक श्री त्रिवेणी दत्त शर्मा, सह प्रबंधक श्री आनंदी प्रसाद बाबूजी ने श्री हंस इंटर कॉलेज मुरादनगर के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार, माता राजेश्वरी पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजूषा सोहर एवं हंस प्राथमिक पाठशाला के प्रधानाध्यापक श्री रामनाथ जी को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया।

तथा प्रबंध समिति ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली अध्यापिकाओं श्रीमती हेमलता शर्मा, श्रीमती नीरा चौधरी, श्रीमती स्वाति बक्शी, रोही तथा मंच संचालन एवं एनसीसी के लिये डॉ अमित कुमार, स्काउट के शिक्षक श्री राजकुमार एवं आजाद कुमार, स्काउट बैंड के प्रभारी श्री अखिलेश कुमार एवं प्रमोद कुमार ,कलर पार्टी की संचालिका श्रीमती जयंती मठपाल व वर्षा, हाउस के संचालक श्री रविंद्र कुमार, तथा जलपान संचालन में श्री रामकुमार एवं सुनील कुमार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रबंध समिति ने विद्यालय के लिपिक श्री दिनेश कुमार को भी उनके श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा हाई स्कूल व इंटर में सत प्रतिशत रिजल्ट से अवगत कराया साथ ही अपने संबोधन में कहा कि यह विद्यालय संत श्री हंस जी महाराज की संस्था है। जिसमें श्री हंस जी महाराज के आशीर्वाद से विद्यालय का नाम अनुशासन एवं पढ़ाई के लिए मंडल स्तर पर सम्मान के साथ लिया जाता है। तथा अनुशासन में इस विद्यालय की अपनी एक अलग पहचान हैं। तथा बताया कि यह विद्यालय सरकारी फीस पर बच्चों को प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधाएं प्रदान कर रहा है। तथा शिक्षा के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास करने में अग्रसर है। मुख्य अतिथि महात्मा श्री सत्यबोधानंद नंद जी ने अपने संबोधन में कहा की सभी बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान एवं धार्मिक शिक्षा भी लेनी चाहिए, जिससे कि हम भारत की संस्कृति, इतिहास, एवं सभ्यता को अच्छी प्रकार से जान सकें। तथा आने वाली पीढ़ी को हम उन संस्कारों एवं संस्कृति के गुण दे सकें।जब हम अनुशासित, राष्ट्र प्रेम, ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के साथ कार्य करेंगे तो निश्चित ही भारत विकसित देशों की श्रेणी में अपना स्थान बनाएगा।

इस अवसर पर श्री सुनील पोद्दार, श्री कन्हैयालाल, श्री कोमल कमल श्री राजकवर त्यागी, श्री आर सी हरीश, श्री अमरीश कुमार शर्मा, श्री विशन दत्त सोनीपत ,श्री रजनीश शर्मा , श्री धर्मेंद्र तवर, श्री सुनील कुमार, श्री परमानंद गर्ग, श्री घनश्याम बंसल, श्री श्रीपाल शर्मा, श्री संजीव कुमार, श्री घनश्याम मंडल, श्री रामकुमार यादव, श्री गणपत सिंह आदि प्रबंध समिति के गणमान्य लोग क्षेत्र के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button