
गाजियाबाद,(पवन शर्मा/आनन्द धारा)। हार्टफुलनेस सेंटर, दुहाई में बाल दिवस के अवसर पर समारोह एवं सामूहिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभु बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विभु बंसल ने बच्चों के साथ बाल दिवस की खुशियां साझा कीं। उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अच्छे संस्कारों का महत्व समझाते हुए जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी प्रतिभा को निखारना, उन्हें प्रोत्साहित करना और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कारों एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़कर ही एक सशक्त और उज्ज्वल राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
इसके उपरांत बहन नीलम त्यागी के सानिध्य में सामूहिक ध्यान एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित लोगों ने ध्यान और आध्यात्मिक सत्संग के माध्यम से शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक आनंद का अनुभव किया।



