Homeअध्यात्म

हमें हथियार उठाने पर मजबूर कर रहे हैं तथाकथित हिन्दुओ के नेता-महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी

गाजियाबाद। शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर व श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज पर एक बार फिर केंद्र सरकार का प्रकोप टूटा। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के उन्हें दिल्ली आकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर जाकर ज्ञापन देने पर जिंदगी भर जेल में सड़ाने की धमकी दी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कल रात उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप सन्देश भेज कर उनके दिल्ली आने पर कानूनी कार्यवाही की धमकी दी और सुबह सवेरे ही शिवशक्ति धाम डासना में फोर्स भेजकर उनको औकात बताने की धमकी दी, और यूपी पुलिस के साथ उन्हें दिल्ली जाने से रोक दिया। दिल्ली और यूपी पुलिस के इस अलोकतांत्रिक व्यवहार से खिन्न उनके शिष्य हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ अमित शाह के आवास पर पहुंच गए। उन्होंने वहाँ पहुँचकर 9 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाली भारत बंगलादेश क्रिकेट श्रृंखला के खिलाफ ज्ञापन देने की बात की लेकिन वहाँ सुरक्षा में मौजूद उच्चाधिकारियों ने ज्ञापन दिलवाने से साफ इंकार कर दिया और अतिरिक्त पुलिस बल बुलवा लिया। लेकिन यति जी के शिष्य वही जमे रहे और उसके बाद वहाँ उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए हर हर महादेव के नारों से कृष्ण मेनन मार्ग को गुंजा दिया।अधिकारियों से बहुत नॉक झोंक व झड़प के बाद ज्ञापन लेना स्वीकार किया। जिसके बाद अनिल यादव छोटे नरसिंहानंद ने एक सम्मिलित ज्ञापन को पढ़ कर सुनाया और फिर सभी संगठनों के ज्ञापनों को रिसीव कराया जिसमे मुख्य रूप से धर्म रक्षक, धर्म रक्षक गुर्जर महासभा, शिव सेना,हिन्दू रक्षा दल, सत्य सनातन दल,बजरंग दल व हिन्दू स्वाभिमान के पदाधिकारीयो ने ज्ञापन सौपा। सम्मलित (मुख्य ज्ञापन) में सभी हिन्दू कार्यकर्ताओं व यति शिष्य व सन्यासियों ने स्प्ष्ट कह दिया है कि यदि 9 अक्टूबर को दिल्ली में होने वाला मैच नही रुकवाया तो हम अपने गुरु महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के साथ हरिद्वार माँ गंगा के तट पर सामुहिक अग्नि समाधि ले लेंगे ताकि बांग्लादेश के हिन्दुओ को यह पता चल जाये कि भारत के कुछ हिन्दू वास्तव में उनका परिवार हैं।

ग्रह मंत्री आवास पर पहुँचने वालो में मुख्य रूप से यति रणसिंहनन्द, यति निर्भयानंद यति रामस्वरूपानंद, विनोद सर्वोदय, महेश आहूजा, सुभाष बजरंगी, चहन सिंह बालियान, धीरज फौजी, अनिल मावी, मोहित बजरंगी व विक्रम यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button