Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

रामलीला में पुष्प वाटिका तथा जनकपुरी भ्रमण की लीला का मंचन

मुरादनगर। यहां टंकी रोड पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला में पुष्प वाटिका तथा जनकपुरी भ्रमण की लीला का मंचन किया गया।
लीला में प्रभु राम व लक्ष्मण गुरु की आज्ञा से पूजा के लिए पुष्प लेने के लिए निकले। पुष्प वाटिका में माता सीता अपनी सखियों के साथ पहुंची। वह पूजा के लिए फूल तोड़ रही थीं। पहली बार श्रीराम ने माता सीता को देखा। राम सीता के इस मनमोहक दृश्य को देख पंडाल में दर्शकों ने जय श्रीराम व सीता मैया के जयकारे लगाए। इसके बाद गुरु की आज्ञा से श्रीराम व लक्ष्मण नगर भ्रमण पर गए। जिस ओर से राम लक्ष्मण निकलते थे। उन्हें देखने के लिए जनकपुरी वासियों की भीड़ लग जाती थी। सभी लोग श्रीराम की मोहिनी मूरत देख मोहित हो रहे थे। चारों ओर दशरथ नंदन की जय जय कार हो रही थी। लीला के मंचन के दौरान हास्य कलाकार ने सभी का स्वस्थ मनोरंजन किया।
इस अवसर पर संचालक बुधप्रकाश गोयल, अरविंद भारतीय, सुशील गोयल, अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चन्द्र गर्ग, मंच संचालक हर्षित गोयल, रघुनंदन रस्तोगी, सभासद भूपेंद्र पाल, डॉ राजेंद्र अरोड़ा, सुदर्शन प्रसाद, रीता मेरिन, योगेंद्र कुमार गुप्ता लिली, दीपक गोयल , मनोज सिंघल, संजय गोयल, विकास गोयल, निशंक गोयल, मंजू रानी, सुमन, सपना गोयल, रेयांश, शौर्य गोयल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button