Homeराजनीतिसामाजिक

राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने विधायक अजीत पाल त्यागी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं, हाउस टैक्स वृद्धि रोकने पर जताया आभार

गाजियाबाद,01जुलाई। राष्ट्रीय व्यापार मंडल गाजियाबाद के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष एवं रेलवे बोर्ड सदस्य बाल किशन गुप्ता के नेतृत्व में विधायक अजीत पाल त्यागी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। राजनगर स्थित उनके कार्यालय में पहुँचकर मंडल के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवद्गीता और पौधा भेंट किया, साथ ही पटका पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी प्रदीप चौधरी, पंडित अशोक भारतीय, रितेश शर्मा, सौरभ यादव, संदीप त्यागी रसम आदि उपस्थित रहे। व्यापार मंडल ने विधायक त्यागी का गाजियाबाद में प्रस्तावित हाउस टैक्स वृद्धि को वापस कराने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद किया और इसे आम जनता को बड़ी राहत बताया।

पदाधिकारी संदीप त्यागी रसम ने इस अवसर पर कहा कि जिस प्रकार विधायक अजीत पाल त्यागी ने हाउस टैक्स के विषय में समाधान कराया, उसी तरह गाजियाबाद के नाम परिवर्तन से जुड़े विषय में भी वे सकारात्मक भूमिका निभाएंगे- ऐसी जनआशा है।

कार्यक्रम में विधायक की उन्नति और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए समस्त व्यापार मंडल ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button