Homeराजनीति

पीएम मोदी का हिंडन एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत,भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से की मुलाकात

गाजियाबाद। 09 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर राजस्थान में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे हरियाणा में एक अन्य कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

प्रधानमंत्री का विमान लगभग दोपहर 1:30 बजे हिंडन एयरपोर्ट पर उतरा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजीतपाल त्यागी, संजीव शर्मा, नंदकिशोर गुर्जर, एमएलसी दिनेश गोयल, पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनसे संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए अपनी यात्रा जारी रखी। भाजपा के जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता त्यागी, पूर्व राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

प्रधानमंत्री के आगमन से गाजियाबाद में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने प्रधानमंत्री को हरियाणा के कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button