Homeसामाजिक

महामना और अटल जी की जयंती पर अखंड भारत मिशन के संस्थापक अश्विनी शर्मा ने दी शुभकामनाएं

गाजियाबाद। अखंड भारत मिशन के संस्थापक, अश्वनी शर्मा ने महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन महान नेताओं का जीवन राष्ट्र की सेवा और समर्पण का जीवंत उदाहरण है।

अश्वनी शर्मा ने अपने संदेश में कहा, “महामना मदन मोहन मालवीय जी ने केवल वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में एक अनमोल योगदान दिया, बल्कि भारतीय संस्कृति और समाज को भी समृद्ध किया। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारतीय राजनीति में एक नए दृष्टिकोण और राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल किया। उनके नेतृत्व ने देश को एक दिशा दी, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।”

उन्होंने आगे कहा, “महामना मालवीय जी का योगदान शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा में तो अमूल्य है ही, अटल जी ने देश की राजनीति में एक नई ऊर्जा का संचार किया। दोनों नेताओं के कार्य और विचार आज भी हमारे लिए प्रेरणा बने हुए हैं। इनकी जयंती के अवसर पर हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने और देश की सेवा में अपना कर्तव्य निभाने का संकल्प लेना चाहिए।”

अश्वनी शर्मा ने अखंड भारत मिशन की ओर से महामना मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को याद करते हुए उनके मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button