Homeसामाजिक

गरीबों की मदद में आगे आई उत्थान, महिलाओं को बाँटे कम्बल

गाजियाबाद। उत्थान: एक नई पहल संस्था के संरक्षण में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। यह कार्यक्रम श्रम एवं सेवायोजन के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह के नेतृत्व में और संस्था के प्रमुख सहयोगी मशहूर उद्योगपति श्री वेद प्रकाश के सौजन्य से संपन्न हुआ। 

श्री वेद प्रकाश ने इस अवसर पर संस्था के कार्यों की जमकर प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि संस्था जरूरतमंदों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है। 

संस्था के सदस्य मनोज प्रजापति ने बताया कि “उत्थान: एक नई पहल” को इस मुकाम तक पहुंचाने में वेद प्रकाश जी का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने समय-समय पर संस्था को सहयोग और मार्गदर्शन देकर इसकी प्रगति को सुनिश्चित किया है। 

इस अवसर पर वेद प्रकाश जी ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके प्रयासों को सराहा और कहा कि यह संस्था समाज में बदलाव लाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। 

कार्यक्रम के अंत में जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित कर सभी के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई। संस्था के इस सराहनीय कार्य ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button