अध्यात्म

महामंडलेश्वर श्री धाम अयोध्या के महंत श्री लक्ष्मण दास जी से वाटिका योजना को मिली प्रशंसा एवं आशीर्वाद – अश्वनी शर्मा

प्रयागराज। 24 जनवरी को महामंडलेश्वर श्रीधाम अयोध्या के महंत श्री लक्ष्मण दास जी से वाटिका योजना के मुख्य सदस्य एवं महाकुंभ में वाटिका को जमीनी स्तर पर नेत्रत्व करने वाले उदय गोयल की भेंट हुई। इस दौरान महंत जी के धाम में आगामी महा भंडारे की तैयारियों का जायजा लिया गया, जहां लगभग 1 से 1.5 लाख श्रद्धालुओं के भोजन करने की संभावना जताई जा रही है।

इस पुण्य अवसर पर, वाटिका ने श्रद्धालुओं के सेवा भाव को ध्यान में रखते हुए 2,00,000 कम्पोस्टेबल पानी के पाउच निःशुल्क सेवा के रूप में प्रदान किए हैं। यह पहल पर्यावरण-संरक्षण और सेवा भाव को समर्पित है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल उपलब्ध कराना और साथ ही प्लास्टिक प्रदूषण को कम करना है।

अखंड भारत मिशन और एक कदम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चल रही वाटिका योजना के बारे में अखंड भारत मिशन के संस्थापक और वाटिका के सह-संस्थापक अश्वनी शर्मा ने बताया कि महाकुंभ में 100 से अधिक धार्मिक और राष्ट्रवादी संस्थाओं द्वारा वाटिका योजना की सराहना की गई और इसका लाभ लिया गया।

इसके अलावा, अश्वनी शर्मा और रोहित आर्य को कंस्टीट्यूशन क्लब विशेष सम्मान समारोह में सांसद राज्यसभा रेखा शर्मा और कई विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा उनके प्रयासों के लिए सराहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button