Homeप्रशासनसामाजिक


गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए डीएम से की मुलाकात

गाजियाबाद। गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन ने जिले के नए जिलाधिकारी दीपक मीणा से जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और आरटीई के दाखिलों की प्रक्रिया मे बड़े स्तर पर हो रही खामियों को दूर करने के लिए लगभग 30 मिनट तक विस्तृत रूप से चर्चा हुई गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा त्यागी और सचिव अनिल सिंह ने बताया कि आज हमने शिक्षा के विभिन्न मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी से मुलाकात की हमने जहा निजी स्कूलों द्वारा कॉपी, किताब, स्टेशनरी , यूनिफॉर्म और मोटी फीस के नाम की जा रही लूट पर अंकुश लगाने का अनुरोध किया है, वहीं आरटीई के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में सीटों की मैपिंग दुरुस्त करने ,दाखिला नहीं लेने वाले स्कूलों पर कार्यवाई सुनिश्चित करने और प्रदेश सरकार के माध्यम से आरटीई के अंतर्गत चयनित बच्चो की शिक्षा कक्षा 8 से बढ़ाकर कक्षा 12 तक करने और दुर्बल वर्ग के अंतर्गत आने वाले अभिभावकों की सालाना आय 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने की संतुति करने का निवेदन किया है आज जिलाधिकारी के साथ शिक्षा से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा बेहद सफल रही इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के आरटीई के दाखिलों की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए साथ मिलकर कार्य करने के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर साधना सिंह ,अनिल सिंह, धर्मेद्र यादव , पवन शर्मा , राजू सैफी, पवन शर्मा, कौशलेंद्र सिंह, सुमित त्यागी , नरेश कुमार , श्रीकांत , रामभूल , मीनू , राहुल कुमार
आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button