Homeशिक्षासांस्कृतिक

एनसीसी कैंप में जोश और उत्साह का संगम, 35 यूपी बटालियन ने फायरिंग प्रतियोगिता में मारी बाज़ी

मुरादनगर, 28 मई। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मुरादनगर में चल रहे सीएटीसी-123 कैंप के नवें दिन की शुरुआत प्रातःकालीन पीटी परेड के साथ हुई। 35 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित इस कैंप में देशभक्ति, अनुशासन और आत्मनिर्भरता की भावना से ओतप्रोत गतिविधियों की भरमार रही।

सुबह की परेड के पश्चात कैडेट्स को टेंट पिचिंग और ड्रिल का प्रशिक्षण दिया गया। संध्या समय खेलकूद प्रतियोगिता का फाइनल आयोजन हुआ, जिसमें सभी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इंटर-बटालियन फायरिंग प्रतियोगिता में 35 यूपी बटालियन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

विजेता टीम में अथर्व, हनी चौहान, सागर, संदीप, मोहित, रिहान, किट्टू, नीतू और राधिका रानी जैसे प्रतिभाशाली कैडेट्स शामिल थे। इन सभी को कैंप कमांडेंट कर्नल पी. के. सिंह एवं डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल आर. पी. दहिया द्वारा शुभकामनाएं व बधाइयाँ दी गईं।

रात्रि कार्यक्रम में कैडेट्स द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। सोलो डांस, सोलो सॉन्ग, ग्रुप डांस, ग्रुप सॉन्ग और वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनियों ने समां बाँध दिया। देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय मुरादनगर के प्रधानाचार्य श्री मनोज कुमार, कर्नल पी. के. सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल आर. पी. दहिया, लेफ्टिनेंट नगेंद्र कुमार, लेफ्टिनेंट राजीव कुमार जांगिड़, एनसीसी ऑफिसर डॉ. अमित कुमार, ऑफिसर अनुराग गुप्ता, जीसीआई सोनिया, केयर टेकर कोमल, सूबेदार मेजर परमानंद, सूबेदार निर्दोष थापा, सूर्यमान गले, अफतार हुसैन, हवलदार पंकज कुमार, संजीत कुमार, संतोष कुमार यादव, पवन, भूपराम, मनोज कुमार, विनय, विपिन कुमार, फरजंद अली, चंद्रवीर, जोगिंदर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button