Homeशिक्षासामाजिक

गाजियाबाद पैरेंट एसोसिएशन की मासिक बैठक में शिक्षा संबंधी मुद्दों पर हुई चर्चा

गाजियाबाद। गाजियाबाद पैरेंट एसोसिएशन की मासिक मीटिंग GPA कार्यालय शास्त्री नगर में आयोजित की गई, जिसमें कोर कमेटी के अधिकतर सदस्य शामिल हुए। इस मीटिंग में शिक्षा संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और भविष्य की योजनाओं पर विचार किया गया।

मीटिंग के दौरान निम्नलिखित विषयों पर चर्चा हुई:

– शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए रणनीति बनाना
– RTE के तहत जिन गरीब बच्चों का एडमिशन सुनिश्चित नहीं हो पाया है उन्हें कैसे एडमिशन मिले उसके लिये रणनीति तैयार की गई
-RTE की तहत जिन बच्चों को एडमिशन होना है उनके घर जाकर उनकी संपत्ति की जांच करना उनकी बैंक स्टेटमेंट मांगना और उन्हें अलग-अलग तरीके से स्कूलों द्वारा परेशान करना इसका विरोध किया गया।
-सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को लेकर व बिल्डिंग की खराब स्थिति व अध्यापकों की कमी को लेकर भी मुख्यमंत्री जी से बात करने का निर्णय लिया गया
-RTE अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए प्रयास करना
-गाजियाबाद के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए काम करना सभी सदस्यों ने अपने विचार साझा किए और संगठन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। मीटिंग का आयोजन सफल रहा और सभी सदस्यों ने आगे भी संगठन के लिए काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मीटिंग में उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों में अनिल सिंह, पवन शर्मा, संजय शर्मा, राजू सैफी, नरेन्द्र कुमार, नरेश कुमार, राम भूल सिंह, कौशल सिंह, कौशलेंद्र बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राहुल कुमार, मोहित मावी, सचिन पाल, राहुल शर्मा, पूजा, फैजान, राजकुमार आदि शामिल थे।
गाजियाबाद पैरेंट एसोसिएशन का उद्देश्य गरीब परिवारों के बच्चों को सस्ती व सुविधाजनक शिक्षा प्रदान कराने में सहभागिता करना है। इससे न केवल शिक्षा के स्तर में सुधार होगा, बल्कि अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय भी स्थापित होगा। गाजियाबाद पैरेंट एसोसिएशन का यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button