Homeशिक्षा

प्रोग्रेसिव हायर सेकेण्डरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस

गाजियाबाद, (पवन शर्मा)। दिनांक 26 जनवरी को संजय नगर स्थित प्रोग्रेसिव हायर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8:30 बजे प्रभात फेरी से हुई, जिसमें अध्यापक-अध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

सुबह 10:00 बजे विद्यालय के प्रबंधक श्री जे.पी. त्यागी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण देशभक्ति नारों और गीतों से गूंज उठा। ध्वजारोहण के बाद छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें नृत्य, नाटक, सरस्वती वंदना, डांडिया और देशभक्ति गीत शामिल थे, जो सभी के दिलों को छू गए।

इस अवसर पर प्रबंधक श्री जे.पी. त्यागी, प्रधानाचार्या श्रीमती शशि त्यागी, उप प्रबंधक श्री एकांत भारद्वाज और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती वर्षा त्यागी ने गणतंत्र दिवस के महत्व और एक आदर्श नागरिक के कर्तव्यों के बारे में बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने मतदान का महत्व समझाते हुए बच्चों को अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में हयात, आकाश, राज, अंश पांडेय, तान्या, सिमरन, रश्मि, सना और अशद सहित कई बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापक-अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। इनमें श्रीमती सुमन, श्रीमती असना मुमताज, श्रीमती संगीता तिवारी, श्रीमती निशा, श्रीमती कोमल शर्मा, श्रीमती नीलम अवस्थी, श्रीमती अनु, श्रीमती शैफाली, श्रीमती पार्वती नेगी, मानसी, श्रीमती मीनू, श्रीमान रितिक और श्रीमान अरुण का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

अंत में प्रधानाचार्या ने बच्चों को पुरस्कार और मिठाई वितरित की। उन्होंने सभी छात्रों और अध्यापकों का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button