
नोएडा,(आनन्द धारा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) नोएडा महानगर की महानगर कार्यकारिणी बैठक प्रेरणा मीडिया संस्थान, सेक्टर-62, नोएडा में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं को प्रभावी रूप से संचालित करने, विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक परिसरों में छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित बनाने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को सशक्त करने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से महानगर संगठन मंत्री शुभम , महानगर उपाध्यक्ष डॉ. अरुण मौर्य, डॉ. तेजेंद्र गुप्ता, विभाग संयोजक अमरेंद्र, विभाग छात्रा प्रमुख कृष्णा तथा महानगर सहमंत्री अमन चौधरी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पूर्णिमा चौहान, रिया, रोहिणी, यश, हैप्पी, मोहित, सोनू, मानवी, नेहा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



