Homeराजनीतिराष्ट्रीय

‘हर घर तिरंगा’ से गूंजेगा देशप्रेम का संदेश- डॉ• अभिषेक शर्मा

गाज़ियाबाद। “तिरंगा केवल तीन रंगों का ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारे बलिदान, संघर्ष और संकल्प की जीवंत पहचान है,” यह कहना है भारतीय जनता पार्टी महानगर गाजियाबाद के नंदग्राम मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश में भाईचारे, एकता और राष्ट्रीय गौरव की नई लहर पैदा करेगा।

अभिषेक शर्मा ने कहा कि इस मुहिम के तहत लोगों को अपने घर, दुकान और कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर हर कोना तिरंगे की शान से जगमगाए। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि आज़ादी के महत्व को महसूस करने और आने वाली पीढ़ियों तक देशप्रेम का संदेश पहुँचाने का अवसर है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर नागरिकों को तिरंगे के इतिहास, महत्व और सम्मानपूर्वक फहराने की विधि से अवगत कराएं। उनके अनुसार, जब हर घर पर तिरंगा लहराएगा, तब देश में सकारात्मक ऊर्जा, अटूट एकजुटता और मजबूत देशभक्ति का वातावरण बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button