अध्यात्मगाजियाबादसामाजिकस्वास्थ्य

माता राजेश्वरी आश्रम में सतपाल महाराज जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 150 लोगों ने कराई जांच

गाजियाबाद,(पवन शर्मा, आनन्द धारा न्यूज़)। पटेल नगर सेकेंड स्थित माता राजेश्वरी आश्रम में सुविख्यात आध्यात्मिक गुरु व समाजसेवी श्री सतपाल महाराज जी का पावन जन्मोत्सव 14 सितम्बर 2025 को बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में व जिन्दल नर्सिंग होम के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आश्रम प्रभारी महात्मा संयुक्ता बाईजी एवं महात्मा भूमिका बाईजी, निगम पार्षद श्रीमती शीतल देओल, शाखा प्रधान के.पी. सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुनील त्यागी, पैथोलॉजिस्ट डॉ. विवेक कपूर, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. सविता यादव, कशिश शर्मा, लैब टेक्निशन फरा खान और इति श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

स्वास्थ्य शिविर में आए हुए चिकित्सकों ने न केवल रोगियों की जांच की बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया। आश्रम कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने बताया कि सतपाल महाराज जी का संपूर्ण जीवन मानव सेवा और सत्संग को समर्पित रहा है और उन्हीं की प्रेरणा से ऐसे सेवा कार्य लगातार आयोजित किए जाते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाराज जी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए समाज सेवा और मानव कल्याण के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया।

यह आयोजन न केवल जन्मोत्सव का उत्सव था, बल्कि समाज को स्वास्थ्य और सेवा का संदेश देने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button