Homeशिक्षा

अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों ने किया सर्वोच्च न्यायालय का शैक्षणिक भ्रमण

गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। अनुज गोयल कॉलेज ऑफ लॉ, भोजपुर, मोदीनगर के छात्र व छात्राओ ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय का दौरा शैक्षणिक भ्रमण के रूप में किया। संस्थान के प्रैक्टिसिंग एडवोकेट एवं मूट कोर्ट इंचार्ज सुप्रसिद्व एडवोकेट (डा०) जुगेश अस्पाल ने छात्रो को निर्देशित किया कि पहले आपको अपनी पहचान और अन्य औपचारिकताए पूरो करनी होगी, जैसे सुरक्षा जॉच और फोन जमा कराना होगा। इसके बाद गाइड आपको न्यायालय के भीतरी हिस्सों, जैसे कोर्टरूम, राष्ट्रीय न्यायिक संग्राहलय, अभिलेखागार और न्यायाधीशो के पुस्तकालय दिखाएगे।
इस अवसर पर छात्र व छात्राओ ने सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ताओ के साथ विचार-विमर्श करने और कानूनी अभ्यास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस प्रश्नोत्तर से सभी छात्र व छात्राएं सन्तुष्ट थे।

विधि छात्रो ने इस दौरे के समय भारतीय न्यायपलिका के कामकाज और संवैधानिक इतिहास की गहरी समक्ष प्राप्त की और भारत के मूल संविधान को देखने का अवसर भी मिला।
इस अवसर पर सभी छात्रो ने अनुशासन में रहकर सर्वोच्च न्यायालय का भ्रमण कर प्रफुल्लित अनुभव किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button