Homeगाजियाबादशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

IMA गाजियाबाद ने कन्या वैदिक विद्यालय में लगाया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) गाजियाबाद की ओर से घंटाघर स्थित कन्या वैदिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय की 150 से अधिक छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। डॉ. नीलू खनेजा ने मासिक धर्म स्वच्छता के साथ-साथ सर्वाइकल और स्तन कैंसर के लक्षण, बचाव तथा समय रहते जांच कराने के महत्व पर छात्राओं को जागरूक किया।

वहीं डॉ. मधु पोद्दार ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, अच्छी दिनचर्या और संतुलित खान-पान को लेकर जरूरी जानकारी साझा की। उन्होंने छात्राओं को छोटी उम्र से ही स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

डॉ. प्रह्लाद चावला ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रक्तदान के लिए निर्धारित पात्रता, इसकी उपयोगिता और इससे जुड़ी आम भ्रांतियों को दूर किया। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान विद्यालय के स्टाफ सदस्यों के ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांच भी की गई। इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व का संदेश दिया गया।

IMA गाजियाबाद के इस अभियान का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, बीमारियों से बचाव और समाज के प्रति स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button