
गाजियाबाद,(आनन्द धारा)। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एम.एम.एच. महाविद्यालय में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद एवं साहित्यिक क्लब द्वारा ‘विकसित भारत की संकल्पना अथवा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर राष्ट्र निर्माण, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, युवा शक्ति और नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में प्रो. कल्पना दुबे, प्रो. राकेश राणा और प्रो. संजय मिश्रा शामिल रहे।
प्रतियोगिता में आकांक्षा शर्मा ने प्रथम, शुभी चौधरी ने द्वितीय और प्राची पंचाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। शहज़ान और अनुज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए प्रभावी वक्तृत्व और तार्किक अभिव्यक्ति के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



