
गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। 28 सितंबर, रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (पंजी) की कार्यकारिणी गठन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नवयुग मार्केट स्थित एक रेस्ट्रॉरेंट में किया गया। इस अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज के उत्थान और संगठन को सुदृढ़ करने के लिए नई कार्यकारिणी घोषित की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के बुजुर्गों की सुरक्षा, गरीब युवाओं को रोजगार, निर्धन बेटियों के विवाह एवं समाजहित से जुड़े अन्य कार्यों के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर महानगर गाजियाबाद के सुप्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. अभिषेक शर्मा को महानगर अध्यक्ष तथा डॉ. पवन कौशिक को जिलाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया।

अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।



