Homeअध्यात्मसामाजिकसांस्कृतिक

मुरादनगर में श्री आदर्श रामलीला के मंच पर हुआ लंका दहन का अद्भुत दृश्य

मुरादनगर/गाजियाबाद,(आनन्द धारा न्यूज़)। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में टंकी रोड पर आयोजित रामलीला महोत्सव में रविवार रात कलाकारों ने माता सीता की खोज और लंका दहन की लीला का अद्भुत मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
लीला में दिखाया गया कि बाली वध के बाद सुग्रीव किष्किंधा के राजा बने और अंगद को युवराज पद मिला। इसके पश्चात सुग्रीव वानर सेना संग भगवान राम के साथ माता सीता की खोज में निकलते हैं। जामवंत जी हनुमान जी को उनका बल स्मरण कराते हैं और हनुमान जी समुद्र पार कर माता सीता तक पहुँचते हैं।

हनुमान जी ने प्रभु राम की अंगूठी माता सीता को दी, जिससे माता सीता को विश्वास हुआ कि वे भगवान के दूत हैं। अंगूठी पाकर सीता जी की आँखों में श्रद्धा और विश्वास छलक उठा। हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका में फल खाने और माली व अक्षय कुमार का वध करने के प्रसंग ने पूरा पंडाल “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयकारों से गूँजा दिया।

इसके बाद रावण के आदेश पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई जाती है और वे सोने की लंका को जला देते हैं। लंका दहन का दृश्य देखते ही दर्शक रोमांचित होकर “जय श्रीराम” के नारे लगाने लगे।

इस अवसर पर मंच संचालन अरविंद भारतीय ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनोद धनगर, महामंत्री महेश चंद गोयल, कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र गर्ग, अशोक कुमार गुप्ता, रामकिशन बंधु, एडवोकेट श्रीनिवास गोयल, विनोद मिश्रा, कृष्णावीर जून, सुरेंद्र सिंह वर्मा, शिव अग्रवाल, अनिल गोयल, रमन गोयल, सुरेश कंसल, सचित गोयल, दीपक गर्ग, प्रमोद गोयल, निशंक गोयल, अनिल कुमार, शहजाद चौधरी, त्रिवेंद्र गुप्ता, जयभगवान सिंघल, शिवकुमार गोयल सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रामलीला महोत्सव का यह मंचन भक्तिभाव और उत्साह से ओत-प्रोत रहा, जिसने उपस्थित दर्शकों को अध्यात्म और आस्था से जोड़ने का कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button