Homeअध्यात्मसामाजिक

श्री सतपाल महाराज जी के अनुयायियों ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में सफाई अभियान कर क्षेत्रीय लोगों को किया जागरुक

नई दिल्ली,(आनन्द धारा न्यूज़,उपदेश सूर्यवंशी)। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्त्वावधान में सुविख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरु श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा व पूज्य श्री विभु जी महाराज के मार्गदर्शन में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 27 व 28 सितम्बर, 2025 को समस्त भारतवर्ष में भारत सरकार की विशेष योजना ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत दो दिवसीय “स्वच्छ भारत अभियान” चलाया जा रहा है। समिति के वरिष्ठ महात्मा सत्यबोधानंद जी के दिशा-निर्देशन में सफाई कार्य किया गया।

समिति द्वारा यह भारत के विभिन्न राज्यों में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मानव उत्थान सेवा समिति सफ़ाई अभियान कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता से सम्बंधित उद्घोष और समिति के सेवा कार्यों को भी अवगत कराया गया।
मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय पंजीकृत आध्यात्मिक एवं समाजसेवी संस्था है जो लगभग कई दशकों से अध्यात्म ज्ञान के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ समाज के अन्दर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में सतत् संलग्न है। समिति शिक्षा के क्षेत्र में मिशन एजुकेशन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिशन मेडिसिन, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जाँच शिविर, पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा प्राकृतिक आपदा के समय जैसे भूकम्प, बाढ़, महामारी में राहत शिविर लगाकर जन-कल्याण के कार्य करती आ रही है। समिति के वरिष्ठ महात्मा सत्यबोधानंद जी ने अपने संदेश में कहा कि हम सभी का यह परम कर्तव्य है कि जैसे हम अपने घर के अंदर सफाई रखते है वैसे ही अपने आस-पास भी सफाई करते रहना है क्योंकि भारत माता सबकी माता है। इस स्वच्छ भारत अभियान से जोड़कर स्वच्छता के लिए सबको जागरूक करें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिल्ली नगर निगम (MCD) स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष सुन्दर तँवर जी, संस्था के वरिष्ठ महात्मा श्री सत्याबोधनंद जी व मानव सेवा दल के निदेशक श्री ओम प्रकाश यादव जी सहित सभी ने हरी झंडी दिखाकर इस स्वच्छ भारत अभियान का शुभारम्भ किया। समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का ह्रदय की गहराइयों स्वागत और उनका आभार जताया। मुख्य अतिथि सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों ने श्री महाराज जी के इस प्रेरणादायी सेवाकार्य की भूरी-भूरी प्रसंसा की। स्थानीय लोगों ने इस स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेकर अपने आस-पास स्वच्छ रखने तथा लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस अभियान में समिति के दिल्ली की सभी शाखा कार्यकर्ताओं, यूथ विंग के सदस्यों व समाजसेवी संस्था मानव सेवा दल के स्वयंसेवकों सहित अनेक लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button