Home

यूपी में कोहरे का अलर्ट, उत्तर भारत में शीतलहर की चेतावनी

नई दिल्ली,(आनन्द धारा न्यूज़)। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में तेजी से बढ़ती ठंड को देखते हुए शीतलहर के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 21 से 25 नवंबर के बीच दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहने वाला है, जबकि उत्तर भारत में कोहरा और ठंड दोनों बढ़ेंगे।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम घना कोहरा छाने लगा है, जिससे दृश्यता कम होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में भी ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

वहीं, पहाड़ी राज्यों—हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। नवंबर के तीसरे सप्ताह के साथ मौसम ने अचानक करवट ली है और ठंड का असर मैदानों से लेकर पहाड़ों तक तेजी से बढ़ने लगा है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, सुबह और रात के समय अनावश्यक यात्रा से बचने तथा गर्म कपड़ों का उपयोग बढ़ाने की सलाह दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button